Thursday, February 26, 2026

झुके व सपोर्ट पर टिके खंभों को बदलने नहीं दिया जा रहा ध्यान, गर्मी के दौरान लोड बढ़ने से होगी परेशानी

Must Read

कोरबा। गर्मी में बिजली सप्लाई की बाधा को दूर करने झुके व सपोर्ट पर टिके खंभों को बदलने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। होली के बाद मौसम का मिजाज बदलेगा। गर्मी बढ़ने पर बिजली उपकरणों के इस्तेमाल से लोड बढ़ेगा। कई जगहों पर अब भी झुके व सपोर्ट पर टिके खंभों में बिजली सप्लाई तार हैं, जिनसे परेशानी हो सकती है। राज्य बिजली वितरण कंपनी हर साल जरूरी मेंटेनेंस करती है, लेकिन बिजली खंभे बदले नहीं जा रहे हैं। कुसमुंडा के ईमलीछापर चौक के पास बिजली का पोल और सर्विस रोड पर स्ट्रीट लाइट पोल झुका हुआ है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बावजूद इन्हें बदला नहीं गया है। होली के बाद मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा। गर्मी के दस्तक देने के साथ ही तेज हवाएं चलने पर झुके व सपोर्ट के सहारे टिके खंभे पर हो रही बिजली सप्लाई में बाधा आने की आशंका है। शहर से लगे शारदा विहार में सियान सदन के सामने झुके खंभे पर बिजली की सप्लाई हो रही है। इसी खंभे के सामने पार्क भी है, जहां लोगों की आवाजाही रहती है। राताखार बायपास रोड, इंडियन कॉफी हाउस के सामने, तुलसी नगर सब स्टेशन रोड पर कई बिजली खंभे सपोर्ट देकर सुरक्षित किए गए हैं। इस रोड पर देर रात तक आवाजाही होती है।

Loading

Latest News

मकान की छप्पर में बैठा था 8 फीट का अजगर, सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू

कोरबा। करतला के बागबुडा गांव में कच्चे मकान के 15 फीट ऊंचे छप्पर पर बैठे 8 फीट लंबे अजगर...

More Articles Like This