Sunday, March 1, 2026

टमाटर और प्याज हुआ महंगा

Must Read

टमाटर और प्याज हुआ महंगा

कोरबा। त्योहारों से पहले सब्जियों ने रसोई का स्वाद और बजट दोनों बिगाड़ दिया है। प्याज-टमाटर का तडक़ा महंगा हो चुका है। पिछले सप्ताह 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा टमाटर शुक्रवार को 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका। प्याज भी 60 रुपये से बढ़ कर 70 रुपये प्रति किलो पर चला गया है ।इतना ही नहीं प्याज और टमाटर के तडक़े के बाद लहसुन ने भी अपना रंग दिखा दिया है। लहसुन 300 से 320 रुपये किलो की दर से बिक रहा है। लहसुन के बढ़े दामों ने गृहणियों को परेशानी में डाल दिया है।अगले सप्ताह से फेस्टिवल सीजन शुरू होने जा रहा है। जिस कारण अभी सब्जियों के दाम 15 से 20 दिन कम होना मुश्किल है। ऐसे में लोगों को अभी महंगाई से राहत मिलती नजर नहीं आ रही।

Loading

Latest News

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक...

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का...

More Articles Like This