Thursday, February 5, 2026

टमाटर के साथ हरी सब्जियों के दाम में आई कमी, संतुलन में आने लगा रसोई का बजट

Must Read

कोरबा। लगातार महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं के लिए सब्जी बाजार से राहत भरी खबर सामने आई है। सीजन में पहली बार सब्जियों के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले माह तक 50 से 60 रुपए प्रति किलो बिकने वाला टमाटर अब 20 से 30 रुपए किलो में उपलब्ध है। इसी तरह फूलगोभी 20 रुपए, हरा मटर 30 से 35 रुपए और बैंगन 15 से 20 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है। इससे आम लोगों की रसोई का बजट एक बार फिर संतुलन में आने लगा है। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार बाजार में सब्जियों की आवक बढ़ने से कीमतों में गिरावट आई है। आसपास के ग्रामीण इलाकों से लगातार सब्जियों की आपूर्ति हो रही है और खेतों से सीधे मंडियों तक माल पहुंचने लगा है। अधिक आवक के चलते थोक और चिल्हर-दोनों बाजारों में भाव नीचे आए हैं। इस सीजन की शुरुआत में अधिक बारिश के कारण सब्जी उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ा था। कई किसानों की फसल जलभराव और कीट प्रकोप से खराब हो गई थी। इससे बाजार में सब्जियों की कमी हो गई और दाम तेजी से बढ़ गए। बाद में जिन किसानों दोबारा फसल लगाई, उनकी पैदावार आने में समय लग गया। इसी वजह से लंबे समय तक सब्जियां महंगे दामों पर बिकती रहीं। सब्जियों में आमतौर पर सबसे सस्ती रहने वाली टमाटर इस बार रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था। कई बार इसके दाम 50 से 60 रुपए प्रति किलो
तक चले गए। फूलगोभी, मटर और बैंगन जैसी रोजमर्रा की सब्जियां भी आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गई थीं, जिसका सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ा। अब मौसम अनुकूल होने और फसलों के पकने के बाद बाजार में सब्जियों की भरपूर आवक हो रही है। इससे अधिकांश सब्जियों के दाम नीचे आ गए हैं। उपभोक्ताओं की खरीदारी बढ़ी है और बाजार में रौनक लौट आई है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This