टी-20 सीनियर क्रिकेट स्पर्धा में कोरबा की टीम ने धमतरी को हराया
कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ की ओर से सीनियर टी-20 प्लेट ग्रुप प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसके तहत सेक्टर-10 बीएसपी क्रिकेट मैदान में दो मैच खेले गए। पहला मैच में बिलासपुर ब्लू ने कवर्धा को पराजित किया। दूसरे मैच में धमतरी को कोरबा ने 2 विकेट से हराया। दिन का पहला मैच बिलासपुर ब्लू और कवर्धा के बीच खेला गया। इसे बिलासपुर ब्लू ने 33 रन से जीता। पहले खेलते हुए बिलासपुर ब्लू की टीम ने 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 145 रन बनाए। इसमें अल्तमश खान ने 40 रन और नावेद अली ने 35 रन की पारी खेली।कवर्धा के सूर्यकांत तिवारी और अभिषेक चंद्रवंशी ने 3-3 विकेट लिए। 146 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कवर्धा की टीम 19.3 ओवर में 112 रन ही बना पाई। इसमें आकाश सिंह ने 30 और श्रवण मीणा ने 22 रन की पारी खेली। बिलासपुर ब्लू के रवि रोशन सिंह ने 4 और स्नेहिल चड्ढा ने 3 विकेट िलए। स्पर्धा के तहत दिन का दूसरा मैच धमतरी और कोरबा के बीच खेला गया। कोरबा ने यह मैच 2 विकेट से जीता। पहले खेलते हुए धमतरी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 129 रन बनाए। इसमें गुलशन रंगारी ने 32 रन, शशांक तिवारी ने 26 रन की पारी खेली। कोरबा के आशीष सिंह चौहान ने तीन विकेट, प्रीतम एवं दुर्गेश साहू 2-2 विकेट लिए। कोरबा ने 8 विकेट पर जीत के लिए जरूरी 130 रन बनाए। इसमें सुधांशु तिवारी ने 46 रन, पुष्पराज सिदार ने 23 रन बनाए। धमतरी के गेंदबाज युवराज साहू तीन विकेट लिए।
![]()




























