Thursday, February 12, 2026

टैंकर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Must Read

टैंकर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड गेवरा में हादसों का दौर जारी है। लगातार पिछले कई महीनों से यहां पर घटनाएं घट रही है। बावजूद इसके प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ताजा मामला यह है कि यहां पर एक वाटर टैंकर जलकर खाक हो गया। शॉर्ट सर्किट लीकेज की वजह से यह घटना सामने आना बताया जा रहा है। चलती टैंकर में आग लगने की यह कोई नया मामला नहीं है। रखरखाव के अभाव में करोड़ों रुपए के वाहनों में दुर्घटनाएं हो रही है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गेवरा खदान के वेस्ट सेक्शन के 150 डंपयार्ड में ऑपरेटर अविनाश प्रताप सिंह टैंकर लेकर पहुंचा था। इंजन से धुआं निकलना शुरू हुआ। ऑपरेटर ने किसी तरह चलती वहां से कूद कर अपनी जान तो बचा ली मगर टैंकर पूरी तरह से जल कर खाक हो गया।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This