Saturday, February 28, 2026

ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार पिता पुत्र, हादसे के बाद भडक़ा लोगों का आक्रोश

Must Read

ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार पिता पुत्र, हादसे के बाद भडक़ा लोगों का आक्रोश

कोरबा। दीपका नगर पालिका क्षेत्र में एक दुर्घटना हुई। प्रगति नगर गेट के पास भारी वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्र बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई जब वे सडक़ पार कर रहे थे।
दुर्घटना में युवक का पैर टूट गया है, जबकि पुत्र भी घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को बेहतर इलाज के लिए कोरबा रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना ट्रक के तेज गति से आने के कारण हुई। इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग को लेकर क्षेत्र की जनता कई बार आंदोलन कर चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा इस समस्या पर ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय निवासियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। वे बार-बार मांग कर चुके हैं कि इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया जाए, लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज किया गया। दीपका के गौरव पथ पर हो रहे बार-बार दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों में खासी नाराजगी देखी जा रही है और इसलिए स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रबंधन और प्रशासन दोनों को यह तय करना चाहिए कि स्कूली समय में सुबह और स्कूल छूटने के वक्त दो-दो घंटे ट्रकों का परिचालन बंद होना चाहिए यदि प्रबंधन और प्रशासन इस पर सख्त निर्णय नहीं लेती है तो आने वाले दिनों में गंभीर दुर्घटनाओं को रोका नहीं जा सकता और ऐसी दुर्घटना कभी भी घट सकती है।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This