Monday, February 16, 2026

ट्रांसपोर्टर लांबा पर एफआईआर दर्ज, ड्राइवर को खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का मामला

Must Read

ट्रांसपोर्टर लांबा पर एफआईआर दर्ज, ड्राइवर को खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का मामला

कोरबा। कोतवाली थाने में ट्रेलर मालिक आरके लांबा पर ड्राइवर को खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि राताखार में रहने वाला सोनाऊराम पेशे से ड्राइवर था। वह आरके लांबा के ट्रेलर को चलाता था। एक बार लांबा का ट्रेलर बालकोनगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई तब लांबा ने दो माह से सोनाऊराम के वेतन का भुगतान नहीं किया। उसे प्रताड़ित किया गया। इससे दुखी होकर सोनाऊराम ने खुदकुशी कर लिया। यह मामला लगभग चार साल पुराना है। पुलिस ने बताया कि घटना 5 नवंबर 2020 को हुई थी। तब से कोतवाली थाने में मर्ग कायम था। परिवार के बयान में प्रताड़ना से संबंधित तथ्य का पता चलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरके लांबा को आरोपी बनाया है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This