ट्रांसफार्मर के खुले पैनल बॉक्स बने हैं खतरा, विद्युत वितरण विभाग मेंटेनेंस में बरत रहा लापरवाही

Must Read

कोरबा। शहर समेत उपनगर के कई ट्रांसफार्मरों के खुले पड़े और बिना ग्रिप के पैनल बॉक्स खतरा बने हुए हैं। गर्मी में बिजली उपकरणों पर लोड बढ़ेगा। माइनर फाल्ट में भी बिना ग्रिप के पैनल बॉक्स से सुधार कार्य सब स्टेशन के फीडर से बिजली सप्लाई बाधित किए बिना नहीं हो सकेगी। इससे प्रभावित क्षेत्र के दायरे बढ़ेंगे। समय रहते मेंटेनेंस कर ट्रांसफार्मरों के पैनल बॉक्स पर ग्रिप लगाने ध्यान नहीं दिया गया। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से ट्रांसफार्मरों पर दबाव बढ़ जाता है। गर्मी से निजात पाने कूलर, एसी व पंखे का उपयोग बढ़ जाता है। इससे निर्बाध बिजली आपूर्ति चुनौती रहती है। शहर में पंचवटी विश्राम गृह मार्ग किनारे बिजली वितरण कंपनी के डिस्ट्रीब्यूशन पाइंट पर लगे ट्रांसफार्मरों के पैनल बॉक्स खुले हुए हैं। इनमें अधिकांश में ग्रिप भी नहीं है। इसी मार्ग के एक स्थान पर ट्रांसफार्मर का पैनल बॉक्स नीचे खिसककर जमीन पर है। इसी तरह टीपी नगर डीके हॉस्पिटल की ओर से अशोक वाटिका जाने वाले मार्ग पर डिस्ट्रीब्यूशन पाइंट पर लगे ट्रांसफार्मर का पैनल बॉक्स निर्धारित ऊंचाई पर नहीं है। यह तिरछे है और पैनल बॉक्स में ग्रिप नहीं है। नया बस स्टैंड कोरबा से ब्लू डायमंड होटल के सामने सड़क से डीडीएम मार्ग की ओर आवाजाही वाले रास्ते पर लगे डिस्ट्रीब्यूशन पाइंट के लगे ट्रांसफार्मर का पैनल बॉक्स खुला है और कई बॉक्स में ग्रिप गायब है। बिना ग्रिप के इन बॉक्स में सीधे कनेक्शन जोड़कर सप्लाई दी गई है। कई पैनल बॉक्स के आसपास केबल बिखरे हुए हैं। निहारिका क्षेत्र में भी ट्रांसफार्मर के कई पैनल बॉक्स में ग्रिप नहीं है और ये खुले हैं। गर्मी में फाल्ट आने की शिकायतें बढ़ जाती है। दर्री जोन के गोपालपुर में नीरा सुपर मार्केट के पास, बौद्ध विहार लाटा के पास डिस्ट्रीब्यूशन पाइंट में लगे ट्रांसफार्मर का पैनल बॉक्स जमीन पर है। सीएसईबी कॉलोनी कोरबा पूर्व परिसर में पैनल बॉक्स को ठीक करने के साथ ही चारों ओर जाली का घेरा लगाकर जरूर सुरक्षित किया जा रहा है।

Loading

Latest News

दूल्हे के दोस्त की छेड़छाड़ से व्यथित नाबालिग ने लगा ली फांसी, पुलिस ने जांच उपरांत आरोपी को पड़ोसी जिले से किया गिरफ्तार

कोरबा। जिले में छेड़छाड़ से आहत होकर खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतिका पिता के साथ रिश्तेदार...

More Articles Like This