Thursday, February 19, 2026

ट्रेनों के रद्द पर लेटलतीफी का तड़का, यात्री हो रहे बेहाल

Must Read

ट्रेनों के रद्द पर लेटलतीफी का तड़का, यात्री हो रहे बेहाल

कोरबा। चैत्र नवरात्रि का पर्व चल रहा है। इसको लेकर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इधर ट्रेेनों के लेटलतीफी से यात्री पहले से परेशान हो रहे हैं। ऐसे समय में ट्रेनों के रद्द होने पर उनकी समस्या और बढ़ गई है। रायपुर रेल मंडल के सिलयारी एवं माढर रेलवे स्टेशनों के मध्य लेवल क्रॉसिंग पर गर्डर लॉचिंग का काम किया जाना है।इसके लिए ब्लॉक लिया गया है। इसके लिए लगभग 22 यात्री ट्रेनों को प्रभावित किया गया है।इसमें 19 गाडिय़ों को रद्द किया गया है। इसके अलावा दो गाडिय़ों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इसमें बिलासपुर-कोरबा से होकर चलने वाली चार ट्रेन भी शामिल हैं। 14 अप्रैल एवं 15 अप्रैल को कोरबा से नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) व 15 एवं 16 अप्रैल को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से बिलासपुर एक्सप्रेस व कोरबा से रायपुर के मध्य चलने वाली पैसेंजर गाड़ी रद्द कर दिया है। यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री पहले से परेशान हैं। अधिकांश गाडिय़ां जिले के रेलवे स्टेशनों में समय पर नहीं पहुंच रही है। शनिवार को कोरबा-रायपुर पैसेजर 30 मिनट विलंब से चांपा पहुंची। वहीं छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन में दो घंटे की देरी से पहुंची। कोरबा भी विलंब से आई।इसी तरह अधिकांश गाडिय़ां प्रतिदिन विलंब से पहुंच रही है।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This