Sunday, February 22, 2026

ट्रेलर और ट्रक में भिड़ंत, चालक घायल

Must Read

ट्रेलर और ट्रक में भिड़ंत, चालक घायल

कोरबा। जिले में सडक़ हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की सुबह पसान जटगा के बीच तिलाईडाड़ जंगल मार्ग पर भीषण सडक़ दुर्घटना हुई। दुर्घटना में ट्रक और ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक के पैर में गंभीर चोट आई है। दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के बाद राहगीरों की मदद से ट्रक चालक को निकटतम उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही पुलिस ने यातायात को सामान्य करने के लिए आवश्यक कदम उठाए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सडक़ की खराब स्थिति और यातायात प्रबंधन की कमी को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से सडक़ों की मरम्मत और यातायात प्रबंधन में सुधार करने की मांग की है।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This