Thursday, February 19, 2026

ट्रेलर चालकों से लूटपाट, पांच आरोपी चढ़े हत्थे

Must Read

ट्रेलर चालकों से लूटपाट, पांच आरोपी चढ़े हत्थे

कोरबा। हरदीबाजार पुलिस ने ट्रेलर चालकों से हुई लूटपाट के मामले को सुलझा लिया है। मामले में 5 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
दीपका थानांतर्गत सिरकी खुर्द में विजय सिंह (42 वर्ष) निवास करते हैं। उन्होंने हरदीबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तिरवता कोल बेनीफिकेशन कंपनी के तीन ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी12बीएच 3601, सीजी 10एएल 5701 व सीजी 12 एयू 7701 के चालक कोयला लोड कर धतुरा कोल वाशरी जा रहे थे। वे धतुरा के समीप पहुंचे थे इसी दौरान कुछ युवकों ने ट्रेलर को रोक लिया। उन्होंने चालकों से रकम की मांग करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वाहन के शीशे को पत्थर मारकर तोड़ दिया। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान जितेन्द्र शुक्ला ने कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। उनके निर्देश, एएसपी अभिषेक वर्मा व सीएसपी राबिंशन गुरिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीतिन उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी। इस दौरान मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने धतुरा निवासी संजय कुमार सूरी (23 वर्ष) परमेश्वर जांगड़े (24 वर्ष), विजय कुमार कश्यप (26 वर्ष), अकबर आयाम (23 वर्ष) व आर्यन सिंह करपे (20 वर्ष) को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने गुनाह कबूल कर लिया। मामले में पुलिस ने धारा 294, 504, 323, 147, 148, 327, 427 व 341 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This