Thursday, February 26, 2026

ट्रेलर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचायी जान

Must Read

ट्रेलर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचायी जान

कोरबा। गुरूवार को कोयला अनलोडिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करंट प्रवाहित तार की चपेट में ट्रेलर का डाला आ गया, जिससे वाहन में आग लग गई। जिसकी भनक लगते ही ट्रेलर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि मानिकपुर कोल साइडिंग में ट्रेलर चालक पहुंंचा हुआ था, जहां कोयला डंप करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में डाला आ गया, जिससे ट्रेलर की केबिन में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे केबिन में फैल गई। सूझबूझ का परिचय देते हुए चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हालांकि आग कैसे लगी इसे लेकर प्रबंधन की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This