Wednesday, February 25, 2026

ट्रैफिक एएसआई मनोज राठौर सम्मानित

Must Read

ट्रैफिक एएसआई मनोज राठौर सम्मानित

 

कोरबा। स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में शहर में यातायात व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने पर ट्रैफिक पुलिस के एएसआई मनोज राठौर को सम्मानित किया गया।
शहर के सीएसईबी ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अलग-अलग विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें ट्रैफिक पुलिस से एएसआई मनोज राठौर भी सम्मानित हुए। उन्हें शहर में यातायात व्यवस्था में बेहतर ढंग से कार्य करने पर उक्त सम्मान दिया गया। एएसआई राठौर शहर के चौक-चौराहों पर जाम लगने की सूचना मिलते ही अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर त्वरित रूप से कार्य करते हुए यातायात व्यवस्था बहाल कर देते हैं। वहीं टीम के साथ लगातार कार्रवाई करने में जुटे रहते हैं।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This