Sunday, February 15, 2026

ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, दिन में भी गर्म कपड़ों का लेना पड़ रहा सहारा

Must Read

ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, दिन में भी गर्म कपड़ों का लेना पड़ रहा सहारा

कोरबा। उत्तर की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं ने रात में कंपकंपी वाली ठंडी ला दी है। दिन में भी ठंडकता का अहसास हो रहा है जबकि रात में पारा और नीचे जाने लगा है। गुरूवार को भी न्यूतनम तापमान 9.4 डिग्री रहा। धूप भी निकली लेकिन इसके बावजूद दिन में भी ठंड का अहसास होता रहा। शाम ढलते ही हवाएं ठंडी हो गई जिससे ठंड और महसूस होने लगी। दिन में भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। शाम से ही लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। चौक-चौराहों में लोग अलाव जलाते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार अब ठंड बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि उत्तर क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हो गई है। इसके चलते उत्तर की ओर से ठंडी हवाएं छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रही है। इससे तापमान नीचे जा रहा है। लोग गर्म कपड़े में नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-भारत से आ रही शुष्क हवाओं के चलते प्रदेश में तापमान में तेजी से गिरावट आई है। आने वाले कुछ दिनों तक तापमान इसी के आसपास रहेगा। ठंड बढऩे के साथ ही सुबह अब कोहरा भी छाने लगा है। ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय कोहरा नजर आ रहा है। ठंड का असर आउटर में और अधिक महसूस हो रही है। आउटर में शाम ढलते ही कंपंकपाने वाली ठंडी पडऩे लगी है।
बॉक्स
पिकनिक स्पॉटों में छाई रौनक
सूर्योदय के समय बिखरती किरणे हो या फिर अस्त होने के समय झिलमिलाती लालिमा दोनो ही समय पर्यटन स्थल देवपहरी, परसखोला, फुटहामुड़ा का सौंदर्य अपने चरम पर होता है। इनकी खूबसूरती तथा आसपास के मनोरम दृश्य के लिए सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। पानी की धार से तराशे गए इन चट्टानों में सूरज निकलने से लेकर सूरज के डूबने तक चमक ही नहीं होती, नुकीले और धारदार चट्टान कई स्थानों पर किसी को काटने, खरोंच पहुंचाने से लेकर उन्हें अपनी गुफानुमा जगहों में कैद करने की क्षमता भी रखती है। कोरबा में ऐसे कई स्थान जहां ठंड बढ़ते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी है। पिकनिक स्पॉटों में रौनक छाई हुई है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This