Monday, February 16, 2026

ठंड बढऩे के साथ ही पिकनिक स्पॉट हुए गुलजार

Must Read

ठंड बढऩे के साथ ही पिकनिक स्पॉट हुए गुलजार

कोरबा। ठंडी के साथ ही पिकनिक स्पॉटों में भीड़ बढऩी शुरू हो जाती है। कुछ ऐसा ही हाल इन दिनों शहर के पिकनिक स्पॉटों में देखने को मिल रहा है। जहां सुबह से लेकर शाम तक सैलानी प्रकृति की खूबसूरती का आनंद उठाने परिवार सहित पहुंच रहे हैं। ठंड बढऩे के साथ ही वनभोज करने को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कोरबा के पिकनिक स्पॉट गुलजार होने लगे हैं। छुट्टी को खास बनाने के लिए लोग परिवार और मित्रों के साथ लुत्फ उठाने पिकनिक स्पॉट पहुंचे रहे हैं।जिले के सतरेंगा, रानी झरना, देवपहरी, बुका, केंदईफॉल, परसाखोला समेत अन्य स्थलों में सुबह से लोगों की भीड़ रही। लोगों ने प्राकृतिक खूबसूरती और सौंदर्यता का खूब आनंद लिया। इस सीजन में पहली बार इतनी अधिक भीड़ रही। सतरंगा में लोगों ने नौकाविहार का खूब आनंद लिया। इधर अब धीरे-धीरे तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड बढऩे लगी है। इसी के साथ पिकनिक स्थलों में लोग बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This