Saturday, February 14, 2026

ठेका कंपनी के गोदाम में हुई लाखों की चोरी

Must Read

ठेका कंपनी के गोदाम में हुई लाखों की चोरी

कोरबा। जिले में एक बार फिर कबाड़ चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। चोरों का गिरोह एक बार फिर उत्पात मचाने लगा है। चोरों ने उरगा थाना क्षेत्र में ग्राम पताढ़ी के पास रेल ओवरब्रिज का निर्माण कर रही एक ठेका कंपनी के गोदाम में धावा बोलकर लोहे का एंगल सहित अन्य सामान की चोरी कर लिया। इसकी कीमत लगभग छह लाख रुपए बताई जा रही है। ठेका कंपनी की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की है। गिरोह के बारे में पतासाजी कर रही है। बताया जाता है कि ग्राम पताढ़ी के पास ठेका कंपनी रेलवे के लिए ओवरब्रिज बना रही है। इसके लिए कंपनी ने एक स्थान पर अस्थाई गोदाम बनाया है। इसमें निर्माण सामाग्री को रखा है। कंपनी के गोदाम पर कबाड़ चोर गिरोह की नजर पड़ी। मंगलवार की रात चोरों ने गोदाम में धावा बोल दिया। बुधवार को भी चोरों का गिरोह पहुंचा। लोहे का एंगल और अन्य सामान उठाकर ले गया। इसकी कीमत लगभग लगभग छह लाख रुपए बताई जा रही है। करीब छह लाख रूपए कीमती निर्माण सामाग्री उठाकर ले गए। सूचना पुलिस को दी गई।गौरतलब है कि उरगा क्षेत्र मे चोरी की यह पहली घटना नही है। इससे पहले भी चोर गिरोह ने टावर के एंगल की चोरी की थी। मामले में कई आरोपी पकड़े भी गए थे। इसके बावजूद चोरी पर अंकुश नही लग पा रहा। बहरहाल रेलवे के निर्माणाधीन ओवरब्रिज से हुई चोरी के मामले में पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही है। पुलिस कबाड़ के धंधे में शामिल चोरों की जानकारी जुटा रही है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This