Sunday, March 1, 2026

ठेका कंपनी में समय पर मजदूरी और रोजगार का आश्वासन

Must Read

ठेका कंपनी में समय पर मजदूरी और रोजगार का आश्वासन

कोरबा। एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में काम करने वाले ठेका मजदूरों की समस्या को लेकर छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना के बैनर तले मजदूरों ने धरना प्रदर्शन किया। मांगों के समर्थन में महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया।श्रमिकों की समस्या पर चर्चा के लिए महाप्रबंधक की ओर से बैठक बुलाई गई। इसमें विभिन्न मसलों में चर्चा की गई। ठेका मजदूरों ने बताया कि खदान में काम करने वाली एसएसएस जैसी कई कंपनियां है, जो समय पर मजदूरों को वेतन भुगतान नहीं कर रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने ठेका कंपनी नीलकंठ पर वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप लगाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन ने भू-विस्थापितों की मांग पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामले में ठेका कंपनी एसएसएस को कुसमुंडा कार्मिक महाप्रबंधक कार्यालय की ओर से नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए कहा गया। नीलकंठ में स्थानीय मजदूरों की भर्ती को लेकर भी प्रबंधन ने वादा किया।

Loading

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष ने किया डामरीकरण कार्य का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं – श्रीमती सोनी विकास झा

बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने शनिवार को क्षेत्र के विकास कार्यों को...

More Articles Like This