Thursday, February 26, 2026

ठेका कर्मियों को दिवाली से पहले मिली सौगात

Must Read

ठेका कर्मियों को दिवाली से पहले मिली सौगात

कोरबा। कोल इंडिया की अनुषांगिक कपंनियों में नियोजित ठेका श्रमिकों के वेतन में बढ़ोतरी को लेकर संयुक्त समिति द्वारा की गई सिफारिशों को मंजूरी दे दी गई है। सोमवार को सीआईएल प्रबंधन ने इस आशय का आदेश जारी किया। सीआईएल के निदेशक मंडल ने 25 सितम्बर को आयोजित अपनी 458वीं बैठक में ठेकेदारों के श्रमिकों के वेतन और सामाजिक सुरक्षा में संशोधन के लिए एनसीडब्ल्यूए- 11 के खंड 13.7.0 के अनुसार गठित संयुक्त समिति की दिनांक 9 अगस्त, 2023 की सिफारिशों को मंजूरी दी थी। सीआईएल ने ठेका श्रमिकों का बढ़ा हुआ वेतन 9 अगस्त, 2023 से लागू किया है। अंडर ग्राउंड भत्ते सहित अन्य नियम और शर्तें यथावत रहेंगी। श्रमिकों की श्रेणी एवं संशोधित वेतन (प्रतिदिन) के हिसाब से तय किया गया है। जिसके अनुसार अकुशल 1176, अर्ध-कुशल, अकुशल पर्यवेक्षक 1206, कुशल 1236 और अत्यधिक कुशल को 1266 रुपए की सहमति दी गई है।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This