ठेका कर्मी के मकान में हुई चोरी
कोरबा। जिले में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। चोरों ने दीपका के वार्ड क्रमांक-एक गोबरघोड़ा स्थित एक सूने मकान में घुसकर सोने-चांदी की जेवरात सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली। इसकी कीमत लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। इसके अलावा चोर गुल्लक में रखे लगभग 90 हजार रुपए भी ले गए। बताया जाता है कि गोबरघोड़ा में दीपका के एक ठेका कंपनी में काम करने वाले अशोक राय का मकान है। वह भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ खरसिया गए थे। गोबरघोड़ा के मकान में ताला लगा था। इसी बीच चोरों ने घटना को अंजाम दिया। घर से पुस्तैनी हार, कान का सेट, झुमका, मांगटीका, मंगलसूत्र, सोने का लॉकेट, सोने की दो अंगूठी और चांदी के जेवरात भी ले गए।
![]()

