Monday, February 23, 2026

डंडे से पीट पीटकर पत्नी की हत्या

Must Read

कोरबा। बालको थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़धुवा में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मृतका की पहचान गीता तिर्की (36) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पति फूलजेन तिर्की दीगर प्रांत में काम करता था और बीती रात घर लौटा था। घर पहुंचने पर पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने लकड़ी के डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया। महिला के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका अपने छोटे पुत्र के साथ घर पर रहती थीं। जहां पति और बड़ा बेटा गोवा में रहकर काम करते थे। बीती रात मृतका का पति अपने गांव लौटा था।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This