Saturday, February 28, 2026

डंपिंग एरिया पहुंचा चेतक, वन अमला हुआ अलर्ट

Must Read

डंपिंग एरिया पहुंचा चेतक, वन अमला हुआ अलर्ट

कोरबा। जिले के वनमंडल कटघोरा अंतर्गत हाथी प्रभावित केंदई रेंज के कोरबी बीट में सक्रिय दंतैल हाथी चेतक हाईवे को पार कर अब मातिन दाई मंदिर के निकट स्थित डंपिंग एरिया में पहुंच गया है। दंतैल हाथी के क्षेत्र में पहुंचने तथा विचरण करने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालांकि वन विभाग द्वारा इस दंतैल हाथी की लगातार निगरानी करने के साथ गांव में मुनादी कराई जा रही है। बावजूद इसके ग्रामीणों को भय है कि कहीं दंतैल उनके गांव में न घुस जाए और मकान, फसल के अलावा अन्य प्रकार की क्षति न पहुंचा दे। इससे पहले भी क्षेत्र में आए एक दंतैल हाथी ने काफी उत्पात मचाया था और ग्रामीणों के मकान को तोडऩे के साथ फसलों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। ज्ञात रहे केंदई रेंज को हाथियों ने अपना बसेरा बना लिया है। यहां 39 हाथियों का दल मौजूद है। यह दल अब तक रेंज के कापा नवापारा सर्किल में सक्रिय था, लेकिन कल आगे बढ़ा और दल में शामिल चेतक नाम दंतैल हाथी झुंड से अलग होकर कोरबी बीट पहुंच गया और मातिन दाई मंदिर के निकट कुछ देर रूकने के बाद हाईवे को पार किया और डंपिंग एरिया में पहुंच गया। दंतैल के हाईवे को पार करते समय मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई थी। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहकर आने-जाने वालों को रोकने के साथ सतर्क करते रहे। दंतैल के हाईवे को पार करने के बाद फंसे लोग अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुए।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This