Wednesday, February 18, 2026

डायल 112 की तत्परता से बची जच्चा-बच्चा की जान, वाहन में ही कराया गया प्रसव फिर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया

Must Read

डायल 112 की तत्परता से बची जच्चा-बच्चा की जान, वाहन में ही कराया गया प्रसव फिर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया

कोरबा। डायल 112 के जवानों की तत्परता से एक बार फिर जच्चा और बच्चा की जान बच गई। उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। कल सुबह 7.01 बजे प्रसव पीड़ा से संबंधित इवेंट नंबर डायल 112 बांगो कोबरा 1 को मिला । तत्काल कोबरा 1 के जवान द्वारा कॉलर से संपर्क कर कॉलर के बताए स्थान ग्राम सरमा ( कर्रा बहरा) के लिए रवाना हुए। मौका स्थल पहुंचे कर फोन करने वाले से मिले। जहां एक महिला कमलेश कुंवर पति प्रताप सिंह 25 वर्ष को अत्यधिक प्रसव पीड़ा हो रही थी। वहां मौजूद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजेंद्र कुमारी ने बताया कि महिला की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है, जिसे तत्काल उपचार की आवश्यकता है । मामले कि गंभीरता को देखते हुए 112 के कर्मचारी आरक्षक राम सिंह श्याम और चालक संजय कुमार लकड़ा के द्वारा उक्त प्रसव पीडि़ता को घर की महिला परिजनों की मदद से डायल 112 वाहन में लेटाया गया और उपचार हेतु निकले। तभी कुछ ही दूर जाने के बाद डायल 112 वाहन में ही महिला को अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसके चलते ईआरव्ही वाहन में ही प्रसव करने का निर्णय लिया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के कहने पर ईआरव्ही वाहन को किनारे में रोका गया। तत्पश्चात महिला द्वारा एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया गया। प्रसव के बाद डायल 112 के टीम द्वारा जच्चा बच्चा दोनों को उचित उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र जल्के में ले जाकर मेडिकल स्टाफ को अवगत कराया गया। उन्हें वहां उचित उपचार हेतु भर्ती कराया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और डायल 112 के जवानों तत्परता से एक बार फिर प्रसूता को लाभ मिला है और जच्चा बच्चा दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। कई बार यह देखने को मिला है कि 112 के जवान अपनी ड्यूटी बखूबी निभाते हैं और लोगों की जान बचाने में तत्पर रहते हैं।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This