Friday, February 13, 2026

डायल 112 के चालकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Must Read

डायल 112 के चालकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोरबा। डायल-112 सेवा में तैनात चालकों ने अब अपनी आवाज बुलंद कर दी है।चालकगण का कहना है कि वे वर्ष 2016-17 से सीजी डायल 112 एबीपी ट्रैवेल्स फैसिलिटी मैनेजमेंट प्रा.लि. के अंतर्गत कार्यरत हैं और 16 अगस्त 2018 से बतौर वाहन चालक लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बावजूद इसके आज तक उन्हें न तो उचित वेतन मिला और न ही शासन-प्रबंधन से कोई सुविधा। चालकों ने बताया कि सात साल की लंबी सेवा के बाद भी उनका वेतन मात्र 8200 रुपये मासिक है। इससे पहले उन्हें 7435 रुपये मिलते थे, यानी इतने वर्षों में केवल 765 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वेतन इतना कम है कि परिवार का भरण-पोषण करना बेहद मुश्किल हो गया है। साथ ही उन्हें न तो ओवरटाइम का पैसा मिलता है, न वर्दी-जूता-रेनकोट जैसी सुविधाएं, और न ही किसी तरह का वार्षिक बोनस दिया जाता है। चालकों को नियमित व सविलियन किया जाए। शासन नियमानुसार वेतन वृद्धि, वेतन स्लिप व वेतन भुगतान की निश्चित तिथि तय हो। 2019 से अब तक का बकाया वेतन वृद्धि व त्योहार बोनस दिलाया जाए। ओवरटाइम राशि, वर्दी, जूता, रेनकोट, मेडिकल किट समय पर उपलब्ध कराई जाए। दुर्घटना की स्थिति में शासन की ओर से विभागीय सहायता व सुरक्षा गारंटी दी जाए। कई-कई महीने तक रोके गए वेतन का भुगतान तुरंत किया जाए। सरकार की ओर से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि सीधे खातों में जमा की जाए। चालकों ने यह भी आरोप लगाया कि जब-जब वे अपनी समस्याएं उठाते हैं, कंपनी प्रबंधन की ओर से उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This