Friday, February 13, 2026

डिवाइडर से टकराई बस, 6 यात्री घायल

Must Read

डिवाइडर से टकराई बस, 6 यात्री घायल

कोरबा। जिले में हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक घटित हो रहे हादसों में लोग अकाल मौत का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसी तरह के एक मामले में यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। बस में सवार लगभग आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं। कोरबा से राजधानी रायपुर जा रही एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। कनकी-पंतोरा मार्ग पर बस मुख्य सड़क को छोड़कर डिवाईडर को तोड़ते हुए उसके उपर जा चढ़ी। बस राधे-कृष्ण कंपनी की है,जो बिलासपुर से होते हुए रायपुर फिर जशपुर होते हुए रांची तक जाती है। इस दुर्घटना में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं जिनमें से दो को गंभीर चोट लगी है। दुर्घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि रात में 3:30 बजे के आसपास घटना हुई। बस में10 से 15 है यात्री सवार थे। सामने से बोलोरो पिकअप आ रही थी। पिकअप का लाइट जलने को एक्सीडेंट का कारण बताया गया है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This