कोरबा। कटघोरा वनमंडल के जटगा वनपरिक्षेत्र अन्तर्गत सुदूर वनांचल ग्राम धोबीबारी में 48 हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने आधा दर्जन से अधिक मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही बकरी व दुधारू गाय की जान ले ली। घटना के दूसरे दिन कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत धोबीबारी पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही ग्रामीणों के साथ बैठकर हाथी की समस्या को लेकर चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों ने हाथियों के कारण होने वाले नुकसान के संबंध में अपनी बातें रखी। उन्होंने डीएफओ से चर्चा के दौरान मुआवजा राशि दिलाने में सहयोग की मांग की। डीएफओ श्री निशांत ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनकी समस्या का त्वरित निराकरण करने का आश्वासन दिया।
![]()




























