Sunday, February 15, 2026

डीजे वाहन और कार के बीच हुई टक्कर

Must Read

डीजे वाहन और कार के बीच हुई टक्कर

कोरबा। सिविल लाइन क्षेत्र के ढोढ़ीपारा मुख्य मार्ग पर माजदा और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गाड़ी में सवार लोगों को चोटें आई है। माजदा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और डीजे साउंड बॉक्स गिर गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। ग्राम तिलकेजा निवासी गौरी प्रसाद गोंड़ रुमगरा से डीजे बजाने के बाद वापस घर लौट रहा था। गाड़ी में गौरी के साथ उसके साथी पंकज यादव, ओम प्रकाश राहुल चौहान, निखील राज और निखिल कंवर सवार थे। माजदा क्र. सीजी 12 एस 3558 है और कार क्रमांक सीजी 12 आर 5784 में टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का अपराध दर्ज किया है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This