Friday, February 27, 2026

डॉग शो में कार्लोस ने जीता पुरस्कार

Must Read

डॉग शो में कार्लोस ने जीता पुरस्कार

कोरबा। कोलकाता में इंटरनेशनल डॉग शो में जिले के कार्लोस डॉग ने चैम्पियन का खिताब हासिल किया है। जर्मन शेफर्ड ब्रीड के इस डॉग ने विदेशी नस्ल के डॉग को हराकर पहले स्थान पर रहा। कार्लोस की चुस्ती-फुर्ती, पहचानने की शक्ति और अनुशासन ने सबको हैरान कर दिया। इसे ट्रेनिंग देकर आशीष कदम व रोशन सुमन ने ऐसी स्पर्धाओं के लिए उसे तैयार किया है।कार्लोस को अनुशासन व आदेश पालन के कारण भी सर्वश्रेष्ठ डॉग का पुरस्कार मिला। कदम ने बताया कि बिलासपुर में डॉग शो स्पर्धा में प्रोफेशनल रेंज में कार्लोस बेस्ट इन शो का खिताब जीत चुका है। इंदिरा विहार विकास समिति के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष दिनेश राठौर, उपाध्यक्ष जगदीश श्रीवस, रश्मि श्रीवास समेत अन्य ने कार्लोस डॉग से प्रदेश को अलग पहचान दिलाने पर ट्रेनर के प्रयासों को सराहा।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This