Monday, February 16, 2026

ड्यूटी के दौरान घायल कर्मी का कंपनी नहीं कर रही इलाज खर्च वहन , सौंपा गया ज्ञापन

Must Read

ड्यूटी के दौरान घायल कर्मी का कंपनी नहीं कर रही इलाज खर्च वहन , सौंपा गया ज्ञापन

कोरबा। विद्युत वितरण विभाग के तुलसीनगर जोन में कार्यरत लाइन कर्मचारी भोजराम यादव ड्यूटी के दौरान सीढ़ी से गिरकर दुर्घटना का शिकार हो गया था। जिसे गंभीर चोट आई है। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। कार्य के दौरान हादसे का शिकार होने के बाद भी कंपनी प्रबंधन द्वारा इलाज खर्च के बजाए विडाल हेल्थ स्कीम से उसका उपचार हो रहा है। जिसे लेकर छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने वितरण विभाग के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि कर्मचारी ड्यूटी के दौरान घायल हुआ है। ऐसे में उपचार में होने वाली संपूर्ण खर्च राशि का भुगतान पावर कंपनी प्रबंधन द्वारा किया जाना चाहिए। इस संबंध में स्पष्ट निर्देश भी है कि कार्य के दौरान दुर्घटना होने पर उपचार में खर्च राशि का भुगतानकर्मचारी के हेल्थ रिस्क कवर सेसमायोजित नहीं होगा। ऐसे में घायल कर्मी के उपचार में खर्च होने वाली राशि का भुगतान विडाल हेल्थ से न होकर पावर कंपनी से वहन किया जाए। साथ ही कोरबा वृत के अंतर्गत कार्यरत नियमित, संविदा, आउटसोर्सिंग कर्मियों की समस्या को लेकर निराकरण के संबंध में चर्चा का महासंघ ने आग्रह किया था, लेकिन अब तक चर्चा के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की कि समस्याओं के निराकरण के लिए सभी संभागों के कार्यालन अभियंताओं की उपस्थिति में बैठक बुलाई जाए। अधीक्षण अभियंता पीएल सिदार को ज्ञापन सौंपने के दौरान नेतृत्व महासंघ प्रदेश मंत्री यशवंत राठौर ने किया। इस दौरान गजेन्द्र कौशिक व देवानंद बढ़ई उपस्थित थे।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This