Wednesday, February 18, 2026

ड्यूटी से लौट रहे एसईसीएल कर्मी सड़क हादसे में मौत

Must Read

ड्यूटी से लौट रहे एसईसीएल कर्मी सड़क हादसे में मौत

कोरबा। दीपका हाउस के सामने हुए रोड एक्सीडेंट में एसईसीएल कर्मी की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। बीतीरात प्रगति नगर कॉलोनी निवासी एसईसीएल कर्मी की सड़क में मौत हो गई। दीपका विस्तार परियोजना पदस्थ ड्रिल ऑपरेटर अनिल मिश्रा दीपका हाउस के सामने अष्टभुजी मंदिर के पास हादसे का शिकार हो गए। घटना रात 9:30 बजे की है। अनिल मिश्रा अपने मोटरसाइकिल से ड्यूटी से घर वापस लौट रहे थे। तभी उनका अचानक एक्सीडेंट हो गया जिसमें, उनके सिर में गहरी चोट लगी। रात में टहल रहे लोगो ने डायल 112 के माध्यम से उनको एचसीएच अस्पताल गेवरा भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों बताया कि मृतक अनिल मिश्रा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सिवनी में किया जाएगा। घटना के बाद से परिजनों में शोक का माहौल व्याप्त है। सुरक्षा के लिए पुलिस के द्वारा समय पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाता है। लोग इसका ठीक ढंग से पालन नहीं करतें हैं। ड्यूटी से लौट रहे एसईसीएल कर्मी अनिल मिश्रा अगर हेलमेट लगाते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This