Saturday, February 28, 2026

तहसील कार्यालय के कर्मी पर गंभीर आरोप, अपराध दर्ज, कर्मी की रिपोर्ट युवती पर भी एफआईआर

Must Read

तहसील कार्यालय के कर्मी पर गंभीर आरोप, अपराध दर्ज, कर्मी की रिपोर्ट युवती पर भी एफआईआर

कोरबा। थाना पाली अन्तर्गत तहसील कार्यालय पाली में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ हाउसिंग बोर्ड कालोनी केराझरिया ब्लॉक एच-1 (06) थाना पाली के निवासी देवेन्द्र कुमार तम्बोली के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट व युवती से छेड़छाड़ के मामले में गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी शेष है जिसके लिए पुलिस प्रयासरत है। गिरफ्तारी के अभाव में पीडि़त परिवार भयभीत बताया जा रहा है। पीडि़ता की 31 अक्टूबर को दी गई लिखित शिकायत पर दर्ज जुर्म के मुताबिक पाली तहसील में पदस्थ देवेन्द्र कुमार तंबोली के द्वारा 30 अक्टूबर रात्रि 10 बजे प्रार्थिया के घर में आकर उससे गाली-गलौज किया गया एवं कमर को गलत (नीयत) तरीके से छुआ गया तथा इसका विरोध करने पर मां एवं बहन को जान से मारने की एवं मकान खाली कराने की धमकी दी गई। उसके हरकत से (प्रार्थिया) भयभीत एवं सहमी हुई हैं। युवती की रिपोर्ट पर देवेन्द्र कुमार तम्बोली के विरुद्ध गैर जमानती धाराओं 296, 333, 351(2), 74 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है। इसी तरह देवेन्द्र कुमार तम्बोली की रिपोर्ट पर युवती के विरुद्ध धारा 296, 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। देवेन्द्र की रिपोर्ट है कि दिनांक 30 अक्टूबर को रात्रि 10 बजे करीबन युवती व उसके परिवार के द्वारा बनाई हुई रंगोली को मिटा देने और मना करने पर गालियां दी एवं से मारने की धमकी दी गई। किसी से जान से मरवा देने, छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसा देने की बात कही गई। बहरहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

Loading

Latest News

अब खामोश पड़ने लगे नगाड़े, रोटी के पड़ गए लाले, होली को लेकर सजा नगाड़ों का बाजार, लेकिन परंपरा पर आधुनिकता की मार

  कोरबा। छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा में होली त्योहार को लेकर पारंपरिक नगाड़ों का बाजार सज चुका है। कई स्थानों...

More Articles Like This