Saturday, February 14, 2026

तापमान का चढ़ा पारा, भीषण गर्मी ने बढ़ाई परेशानी,दोपहर के समय सडक़ें रहने लगी वीरान

Must Read

तापमान का चढ़ा पारा, भीषण गर्मी ने बढ़ाई परेशानी,दोपहर के समय सडक़ें रहने लगी वीरान

कोरबा। दो दिन से मौसम साफ हो चुका है। दिन भर सूरज की गर्मी से तापमान में दो डिग्री बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सुबह से ही तेज धूप रह रही है। इससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। लोग गर्मी से बचने घरों से निकलने से बच रहे हैं। आवश्यक कार्य होने पर चेहरे को ढंककर निकल रहे हैं। कार्य निपटाने के बाद वापस घरों के भीतर ही रहना मुनासिब समझ रहे हैं। जिससे दोपहर के समय सडक़ें वीरान रहने लगी है। गर्मी से बचने लोग कूलर, पंखा और एसी का सहारा ले रहे हैं।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में आगे प्रदेश के उत्तर और मध्य भाग में तेज हवा, बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इसके लिए पड़ोसी जिले में बिलासपुर, जांजगीर-चांपा में तेज हवा, बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया गया है। इससे संभावना जताई जा रही है कि कोरबा जिले के कुछ हिस्सों में हल्की हवा व बारिश हो सकती है। उल्लेखनीय है कि बुधवार से शुक्रवार तक दोपहर तक धूप निकली इसके बाद बदली छाने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। वहीं शनिवार और रविवार को दिन भर तेज धूप रही। गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम में हो रहे बार-बार उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। उल्टी, दस्त व मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। गर्मी से परेशान लोग मानसून के आने का इंतजार कर रहे हैं।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This