कोरबा। कड़ाके ठंड को देखते हुए नागरिकों की सुविधा के लिए शहर के चौक चौराहों में इलेक्ट्रिक अलाव की व्यस्था की गई थी। तापमान में बढ़ोतरी होने कारण अलाव अब हटा लिए गए हैं। अब अगले वर्ष ठंडी में इसका पुन: उपयोग किया जा सकेगा। निगम प्रशासन ने सुविधा को मूर्तरूप देने के लिए कार्य योजना तैयार की थी। चिन्हांकित सार्वजिनक स्थानों में इलेक्ट्रिक अलाव लगने से शाम व रात्रिकालीन पाली में काम करने वाले श्रमिकों से आम लोगों को राहत मिली। ठंड से बचने निगम प्रशासन की ओर से हर साल चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था की जाती है। रात भर जलने वाली अलाव से धुंआ तो फैलता है साथ ही आग इधर उधर फैलने की आशंका भी बनी रहती है। लकड़ी की नियमित आपूर्ति नहीं होने की वजह लोगों को अलाव नहीं जलाने की भी शिकायत रहती थी। सार्वजनिक स्थानों में लोगों को राहत दिलाने कि लिए निगम प्रशासन की ओर इलेक्ट्रिक अलावा जलाने की व्यस्था की गई थी। जिसका लोगों को लाभ मिल रहा था, लेकिन विगत कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी जारी है। जिसके कारण अब चौक चौराहों पर जलने वाले इलेक्ट्रिक आलाव अब हटा लिए गए है। दिसंबर माह में हाड़ कंपाने ठंड में रात की पाली में काम के लिए आने जाने वालों को स्थायी अलाव की सुविधा मिलने से राहत मिली। आम तौर पर रात को चलने वाली सर्द हवाओं की वजह से लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं। इलेक्ट्रिक अलाव से लोगों को इस तरह की समस्या से निजात मिली। शहर के भीतर 10 से 12 जगहों पर अलाव की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। इनमें सीएसईबी, टीपी नगर, कोसाबाड़ी, मानिकपुर, पुराना बस स्टैंड आदि शामिल थे। तापमान के स्तर में बढ़ोत्तरी जारी रहने से चौक चौराहों से इलेक्ट्रिक अलाव हटा लिए गए हैं। लगातार हो रही तापमान में बढ़ोत्तरी आसमान में बदली के बाद पिछले सप्ताह भर से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
![]()

