Friday, February 27, 2026

तारा सिंह बने भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष,मनीलाल हलवाई को दी गई मंत्री की जिम्मेदारी

Must Read

तारा सिंह बने भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष,मनीलाल हलवाई को दी गई मंत्री की जिम्मेदारी

कोरबा। भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ के दिशा निर्देश पर बुधवार को जिला कार्य समिति का सांसद आदर्श ग्राम तिलकेजा के समरसता भवन में गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष के रूप में पुन: तारा सिंह कंवर एवं मंत्री के रूप में मनीलाल हलवाई का सर्वसम्मति से चयन किया गया। अन्य पदाधिकारी का चयन अध्यक्ष मंत्री द्वारा किया जाएगा। गठन की इस प्रक्रिया में देव प्रसाद तिवारी प्रदेश मंत्री एवं माधव सिंह प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, राजू सिंह जिला उपाध्यक्ष बिलासपुर, विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष, प्रकाश सिंह, सौरभ सिंह बिलासपुर, कोरबा से जिला संघ चालक डॉ विशाल उपाध्याय एवं उमेन्द्र राम साहू जिला प्रचारक उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न तहसीलों से किसान बंधु महेश्वर कश्यप, शेष नारायण, किशन साव, लखन लाल, सहदेव प्रसाद, कैलाश कौशिक, बिसाहूराम, दाऊ राम कौशिक एवं अन्य किसान बंधु उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

  कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा-कसनिया मार्ग पर राइस मिल के सामने बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे वाहन...

More Articles Like This