Sunday, February 15, 2026

तालाब में जल क्रीड़ा दिखे हाथी

Must Read

तालाब में जल क्रीड़ा दिखे हाथी

कोरबा। कटघोरा वन मंडल क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है। यहां करीब 20 हाथियों के दल को तालाब में मस्ती करते देखा गया है। जंगल के बीच स्थित तालाब में हाथी नहाते हुए नजर आए। हाथियों के जल क्रीड़ा करते वक्त एक हाथी इलाके की निगरानी करते हुए तालाब के चारों ओर घूमता रहा। नहाने के बाद खेतों में पहुंचकर धान की फसलों को हाथियों ने अपना निवाला बनाया, कटघोरा वन मंडल के खुरूपारा गांव में हाथियों की मौजूदगी से दहशत व्याप्त है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अपने मोबाइल पर इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This