Wednesday, February 18, 2026

तालाब में पाटा राखड़, लोगों की बढ़ी मुश्किल

Must Read

तालाब में पाटा राखड़, लोगों की बढ़ी मुश्किल

कोरबा। नगर निगम क्षेत्र के राताखार बस्ती में राखड़ डंप कर तालाब को पाट दिया गया है। आने वाले दिनों में गर्मी का मौसम दस्तक देने वाली है। इस दौरान बस्ती के आसपास में रहने वाले लोगों की परेशानी बढऩे वाली है। इसके अलावा गर्मी के मौसम हवा चलने से राखड़ उड़ेगी और यह लोगों के घरों तक पहुंचेगी। इससे घर और आंगन को गंदा करने के साथ ही स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पडऩे की आशंका बनी हुई है। दरअसल राताखार बस्ती के समीप नहर है। लेकिन इस नहर में पानी का प्रवाह नहीं हो रहा है।हालांकि बताया जा रहा है कि इस तालाब का पानी गंदा हो गया था। लंबे समय से तालाब की सफाई नहीं हो रही थी। इसे लेकर लोगों में नाराजगी थी।गौरतलब है कि जब पानी स्वच्छ था, तब लोग इस तालाब मेें मछली पालन करते थे। साथ ही निस्तारी के लिए उपयोग करते थे। लेकिन सामाजिक कार्यक्रम दौरान निस्तारी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This