Wednesday, October 23, 2024

तेंदुए ने घर में बंधे बछड़े का किया शिकार

Must Read

तेंदुए ने घर में बंधे बछड़े का किया शिकार

कोरबा। कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में अब हाथियों के साथ-साथ तेंदुए ने भी आतंक मचाना शुरू कर दिया है। जंगल से अचानक धमके तेंदुए ने रेंज के हड़मोर गांव में एक ग्रामीण के घर बंधे बछड़े का शिकार कर लिया। बताया जाता है कि यहां के निवासी जयपाल सिंह पिता मनराज अपने आंगन में बछड़े को बांध रखा था। बीती रात क्षेत्र में मौजूद तेंदुआ अचानक उसके आंगन में प्रवेश कर वहां बंधे बछड़े का शिकार करते हुए उसे घसीटते हुए जंगल ले गया और वहां उसका भक्षण कर लिया। मवेशी मालिक द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आज सुबह मौके पर पहुंचे और कागजी कार्यवाही के साथ ही जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Loading

Latest News

समय सीमा की बैठक में हुई विभागीय कार्यों की समीक्षा, सुनालिया पुल में अंडरपास निर्माण हेतु लोगों के व्यवस्थापन के लिए डीएमएफ से 3...

समय सीमा की बैठक में हुई विभागीय कार्यों की समीक्षा, सुनालिया पुल में अंडरपास निर्माण हेतु लोगों के व्यवस्थापन...

More Articles Like This