Monday, February 16, 2026

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, चालक घायल

Must Read

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, चालक घायल

कोरबा। बालकोनगर क्षेत्र के लालघाट मछली मार्केट के पास तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को ठोकर मार दिया। हादसे में बाइक चालक रविशंकर नगर निवासी संदीप कुमार कमलेश घायल हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी। कमलेश बाइक क्रमांक सीजी 12 बीएच 7375 में सवार होकर बालको जा रहा था। लालघाट मछली मार्केट के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोकर मार दिया। संदीप सडक़ पर गिर गया। उसे चोटें आई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात कार चालक पर लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This