Monday, March 2, 2026

तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने बाइक को लिया चपेट में, मौत, पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन को किया जब्त

Must Read

कोरबा। मुड़ापार बाइपास मार्ग में तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरा। उसे रौंदते हुए ट्रेलर का चालक भाग निकला। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन को जब्त कर लिया है। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात लगभग 12.30 बजे घटित हुई। बताया जा रहा है कि सीएसईबी पुलिस चौकी अन्तर्गत अप्पू गार्डन के पीछे विभागीय आवास में संगीता श्रीवास निवास करती हैं। उनका 21 वर्षीय पुत्र गौरव श्रीवास विभिन्न समारोह में वीडियो व फोटोग्राफी का काम करता था। वह देर शाम किसी विवाह कार्यक्रम के लिए वीडियोग्राफी का ऑर्डर लेने के नाम पर घर से निकला। उसने अपने दोस्त से बाइक की मांग की। वह बाइक में सवार होकर ऑर्डर लेने के लिए रवाना हो गया। गौरव वीडियोग्राफी का ऑर्डर लेकर मुड़ापार बाइपास मार्ग से लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रेलर का ठोकर लगते ही गौरव सड़क पर जा गिरा। जिससे वह पहिया के नीचे आ गया। हादसे में गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन सहित फरार हो गया। यह खबर मिलते ही मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने शव को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मर्च्यूरी में शिफ्ट करा दिया। इसके साथ ही दुर्घटनाकारित वाहन की पतासाजी शुरू की गई। पुलिस ने कुछ ही घंटे के भीतर वाहन को जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार है। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This