Sunday, February 22, 2026

दरवाजा खुला कर सोना पड़ा महंगा, नगदी व मोबाइल पार

Must Read

दरवाजा खुला कर सोना पड़ा महंगा, नगदी व मोबाइल पार

कोरबा। कोतवाली थानांतर्गत इमलीडुग्गू इलाके के एक मकान में धावा बोलकर चोरों ने 20 हजार रुपए नगद और मोबाइल हैंडसेट की चोरी कर ली। मकान मालिक को दरवाजा खुला कर सोना महंगा पड़ गया। इमलीडुग्गू में अजय यादव के मकान में वह पेन कंपनी के लिए मार्केटिंग करता है। गर्मी से बचने के लिए परिवार के सदस्यों ने दरवाजा को खुला छोड़ दिया था और रात में सो गए थे। सुबह लगभग 4 बजे परिवार की नींद खुली। घर में रखा सामान बिखरा हुआ था। घर से 20 हजार रुपए नगद लेकर चोर भाग गए थे। एक मोबाइल हैंडसेट भी ले गए थे। परिवार की ओर से घटना की सूचना आसपास के लोगों को दी गई। पुलिस को अवगत कराया गया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। चोरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस चोरों की पतासाजी कर रही है।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This