Monday, February 23, 2026

दिन में छूट रहे पसीने और रात में ठंडी का अहसास, न्यनूतम और अधिकतम तापमान में 21 डिग्री का अंतर

Must Read

दिन में छूट रहे पसीने और रात में ठंडी का अहसास, न्यनूतम और अधिकतम तापमान में 21 डिग्री का अंतर

कोरबा। मौसम में बदलाव के बीच अधिकतम और न्यनूतम तापमान में बड़ा अंतर दर्ज किया जा रहा है। अधिक तापमान 33.8 डिग्री और न्यनूतम 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों के मध्य का अंतर देखें तो लगभग 21 डिग्री तापमान का अंतर है। दिन में गर्मी और रात में ठंडी की वजह से लोगों के स्वास्थ्य विपरित प्रभाव पर पड़ रहा है। दिन में चुभती धूप लोगों को गर्मी का अहसास कराने लगा है। रात में ठंड बरकरार है। तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री पर पहुंच गई है। रात का पारा पिछले एक सप्ताह से 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। इस कारण जिले में ठंड अब भी बरकरार है। अधिकतम और न्यनूतम तापमान में लगभग 21 डिग्री से अधिक का अंतर दर्ज किया गया है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पडऩे लगा है।सूर्योदय के साथ ही तापमान इजाफा शुरू हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। धूप तेज होती चली गई। वातावरण गर्म होने की वजह से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। सूर्य की तेज किरणें लोगों को चुभने लगी। दोपहर में घर से बाहर निकलने पर लोग धूप से बचने का प्रयास करते दिख रहे है। शाम होने के साथ तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिली। अब दिन बढऩे लगा है और रात छोटी होने लगी है। तेज धूप की वजह से मौसम विभाग ने अधिक तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। न्यनूतम पारा 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के दस्तक के साथ ही बाजार में खस के बाजार सजने लगा है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर, पंखा और वातानुकुलित मशीन की साफ-सफाई कर चलाना शुरू कर दिया है। ताकि दिन में गर्मी से कूलर और पंखा की ठंडी हवाओं का सहारा ले सके। इसी के साथ बाजार में कूलर में लगाने वाली खस की मांग बढ़ गई है। कारोबारियों ने बताया कि खस के दाम में लगभग 10 से 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। शहर के पावर हाउस रोड, घंटाघर सहित अन्य स्थानों पर दुकानों में लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में तेजी आई है। कारोबारियों ने गर्मी के सीजन को देखते हुए गोदामों में नए कूलर, एसी, फ्रीज सहित अन्य गर्मी से संबंधित मशीनों मंगाई गई है। लोगों में इन मशीनों की मांग बढऩे लगी है।
बॉक्स
बिजली गुल की समस्या बड़ी
गर्मी का सीजन शुरू होने के साथ बिजली गुल की समस्या एक बार फिर प्रारंभ हो गई है। इससे लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि आए दिन बिजली गुल हो रही है। जबकि दिन में तेज धूप की वजह से गर्मी का अहसास होने लगा है। गर्मी से राहत पाने के लिए पंखा और कूलर चालू कर रहे हैं। लेकिन बिजली बंद होने की वजह से गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। जबकि अभी गर्मी की शुरूआत है। ऐसे में मार्च और अप्रैल के बाद समस्या और बढ़ जाएगी। इसे लेकर लोग परेशान हैं। इस तरह की समस्या सबसे अधिक तुलसी नगर, दर्री और पाडीमार जोन कार्यालय क्षेत्र की है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This