Tuesday, February 17, 2026

दिव्यांग और 80 साल से ऊपर के मतदाताओं की वोटिंग हुई शुरू, मतदान दल घर-घर जाकर करा रहे वोटिंग

Must Read

दिव्यांग और 80 साल से ऊपर के मतदाताओं की वोटिंग हुई शुरू, मतदान दल घर-घर जाकर करा रहे वोटिंग

कोरबा। विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत जिले में दिव्यांग मतदाताओं और 80 साल से ऊपर के मतदाताओं को डाकमत पत्र के माध्यम से घर-घर जाकर मतदान की प्रक्रिया 8 से 11 नवंबर के बीच संपादित की जाएगी। होम वोटिंग की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है।
बुधवार को विधानसभा क्षेत्र रामपुर और पाली-तानाखार क्षेत्र में वोटिंग कराई गई। 10 नवंबर को विधानसभा कटघोरा तथा कोरबा क्षेत्र में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होम वोटिंग कराई जाएगी। इसके लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। होम वोटिंग की प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी व अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते हैं। होम वोटिंग को लेकर नोडल अधिकारी ने मतदान दल के अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान कराने के निर्देश दिए हैं।
बॉक्स
होम वोटिंग वाले जिले में 250 मतदाता
जिले में प्रारूप 12 (घ) में आवेदन करने वाले अनुपस्थित श्रेणी के अंतर्गत कुल 250 मतदाताओं ने सहमति दी है। जिसमें से कोरबा विधानसभा अंतर्गत 80 प्लस वाले 108 और दिव्यांग 39 कुल 147, रामपुर विधानसभा अंतर्गत 80 प्लस वाले 18, दिव्यांग मतदाता 9 कुल 27, कटघोरा विधानसभा अंतर्गत 80 प्लस वाले 20 और दिव्यांग में 7 तथा पाली-तानाखार अंतर्गत 80 प्लस वाले मतदाता 31 और दिव्यांग में 18 कुल 49 मतदाताओं ने सहमति पत्र दिया है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This