Monday, February 16, 2026

दिव्यांग दिवस पर स्पेशल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित

Must Read

दिव्यांग दिवस पर स्पेशल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित


कोरबा। विश्व दिव्यांग दिवस पर ज्योति विशेष स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुति देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर इनरव्हील एजुकेशन सोसायटी के सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इनरव्हील क्लब से अध्यक्ष बसंता मनोहर, मोहिंदर कौर, नेहा अरोरा और साक्षी क्षेत्रपाल उपस्थित थे। अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश एफटीसी ज्योति अरोड़ा इस अवसर पर मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन में शामिल छात्रों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। यह आयोजन एक बड़ी सफलता थी और इसने समाज को हमारे मौजूदा समाज में दिव्यांग जीवन को स्वीकार करने की आवश्यकता को समझने में मदद की। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई विभिन्न सुंदर वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This