Saturday, February 21, 2026

दिसम्बर में भी ठंडी ने नहीं दिखाया असर, बादल छंटे पर नहीं गिर रहा तापमान का पारा

Must Read

दिसम्बर में भी ठंडी ने नहीं दिखाया असर, बादल छंटे पर नहीं गिर रहा तापमान का पारा

कोरबा। चक्रवाती तूफान फेंगल के असर के चलते तीन दिन पहले तक बादल छाए रहे, उस बीच अचानक ठंड पर ब्रेक लग गया था। अब जबकि मौसम पूरी तरह साफ है तो भी उन्हीं दिनों की तरह स्थिति बनी हुई है। तीन दिन बाद भी अब तक ठंड नहीं लौट पाई है। लिहाजा दिसंबर माह में भी हाफ स्वेटर से ही काम चल रहा है। दिसंबर शीतकाल की चरम सीमा माने जाने वाला महीना होता है। इसके बावजूद इस महीने अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। ऐसे में दिन में तो गर्मी का अहसास हो ही रहा है, रात में भी हाफ स्वेटर से काम चल जा रहा है। मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि जल्द ठंड लौटेगी, पर अभी तक ऐसा नहीं हो सका है। बता दें कि फेंगल तूफान के असर से पहले अधिकतम तापमान जहां 26 से 27 डिग्री के आसपास था तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। उसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट का अनुमान है। यानी दो दिन बाद ठंड बढ़ने के आसार हैं। इसके अलावा जिले के कुछ स्थानों में 7 व 8 दिसंबर को आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना है।

Loading

Latest News

कोरबी व झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत...

More Articles Like This