Saturday, February 14, 2026

दीक्षिता अहमदाबाद में लेंगी दीक्षा

Must Read

दीक्षिता अहमदाबाद में लेंगी दीक्षा

कोरबा। रायपुर निवासी दीक्षार्थी दीक्षिता सखलेचा का शहर में वरघोड़ा निकाला गया। दीक्षिता सखलेचा की दीक्षा अहमदाबाद में होना है। इसके पूर्व उनके नाते रिश्तेदारों द्वारा अपने अपने यहां आमंत्रित कर उनका बहुमान करते हुए नगर में वरघोड़ा निकाला जा रहा है। बता दें कि दीक्षिता सखलेचा की बहन कोरबा में रहती हैं। उनके ही आमंत्रण पर आज वे यहां आई थीं, जहां सकल जैन समाज द्वारा उनका सम्मान किया गया। सुबह टीपीनगर स्थित नाकोड़ा ज्वेलर्स के संचालक के निवास स्थान से बुधवारी स्थित दिगंबर जैन मंदिर तक दीक्षार्थी बहन की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान वाहन पर सवार दीक्षार्थी दीक्षिता का जगह जगह स्वागत सम्मान किया गया। इसके साथ ही बाजे गाजे के साथ शोभायात्रा की अगुवानी की गई। मंदिर पहुंचने पर परिसर में ही बने नव निर्मित महावीर स्वामी के मंदिर के एक साल पूरा होने पर ध्वज चढ़ाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित थे।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This