दीपका के वार्ड क्रमांक 4 में मूलभूत समस्याएं व्याप्त, निराकरण की मांग को लेकर पार्षद ने सीएमओ को लिखी चिट्ठी

Must Read

दीपका के वार्ड क्रमांक 4 में मूलभूत समस्याएं व्याप्त, निराकरण की मांग को लेकर पार्षद ने सीएमओ को लिखी चिट्ठी

कोरबा। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 4 में मूलभूत समस्याएं बनी हुई है। साफ-सफाई का कार्य बंद पड़ा है। स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलती। जिससे वार्ड के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वार्ड पार्षद ने समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखा है। वार्ड पार्षद रामकुमार सिंह कंवर ने सीएमओ को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि वार्ड की दीपका बस्ती व कटघोरा रोड लक्ष्मण मेडिकल स्टोर के पास मुख्य मार्ग में नाली की साफ-सफाई नहीं की जा रही है। जिससे नाली का गंदा पानी घरों में घूस रहा है।रहवासियों को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाले के गंदे पानी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। नाली की साफ-सफाई तत्काल कराए जाने की आवश्यकता है। अन्यथा वर्षा ऋतु में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। कटघोरा मुख्य मार्ग से लगे स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद पड़े हैं। जिससे बारिश के मौसम में आवागमन करने वाले राहगीरों व वार्डवासियों को जानमाल व दुर्घटना का खतरा है। पार्षद ने नाली सफाई व स्ट्रीट लाइट सुधार का काम शीघ्र शुरू करने की मांग की है।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This