दीपका पुलिस ने पकड़ा 33 लाख का पटाखा, अवैध रूप से संग्रहित 67 कार्टून पटाखा जप्त, विस्फोटक अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

Must Read

दीपका पुलिस ने पकड़ा 33 लाख का पटाखा, अवैध रूप से संग्रहित 67 कार्टून पटाखा जप्त, विस्फोटक अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

कोरबा। चुनावी जांच अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है।। इस कड़ी में पुलिस ने विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद किया है। दीपका पुलिस ने 33 लाख कीमती पटाखा बरामद कर विस्फोटक अधीनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों और अवैध विस्फोटक पदार्थ पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक राबिंसन गुरिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी दीपका अश्वनी राठौर के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम द्वारा बुधवार को अवैध पटाखा भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ था कि कटघोरा रोड दीपका के रिहायसी इलाके में महेश अग्रवाल पटाखा का अवैध भण्डारण करके रखा है। जो जन सामान्य के लिए संकटापन्न है, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कटघोरा रोड दीपका आरोपी के मकान से 30,00000 रुपए कीमती के अलग-अलग कंपनियों के विभिन्न पटाखा 60 अलग अलग में कार्टून बरामद किया गया। इसी तरह कटघोरा रोड दीपका के शुभम् अग्रवाल व ताराचंद अग्रवाल से भी 06कार्टून पटाखा बरामद किया गया। कुल 66 कार्टून पटाखा कीमती लगभग 33,00000 रुपए को जप्त कर धारा 286 भादवि व 9(बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया है।उपरोक्त कार्यवाही में थाना दीपका के सउनि परमेश्वर राठौर अश्वनी निरंकारी,खगेश राठौर , प्र .आरक्षक रामरतन टंडन , आर जगजीवन कँवर ,इसदौर एक्का , संजू श्रीवास , विनोद रात्रे महिला आर. दीपा साहू , संतोषी खूँटे शामिल रहे।

Loading

Latest News

दूल्हे के दोस्त की छेड़छाड़ से व्यथित नाबालिग ने लगा ली फांसी, पुलिस ने जांच उपरांत आरोपी को पड़ोसी जिले से किया गिरफ्तार

कोरबा। जिले में छेड़छाड़ से आहत होकर खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतिका पिता के साथ रिश्तेदार...

More Articles Like This