दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

Must Read

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी ने पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़ा कर दिया है। अज्ञात चोरों ने बेखौफ अंदाज में दुकान का छज्जा तोड़कर भीतर प्रवेश किया और पान मसाला सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। दुकान संचालक अशोक सिंह ने बताया कि वे सुबह रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे तो नजारा देख दंग रह गए। छज्जा टूटा हुआ था, अंदर सामान बिखरा पड़ा था और पान मसाला के कई पैकेट गायब थे। साफ जाहिर है कि चोर आराम से वारदात को अंजाम देकर निकल गए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पुलिस चौकी बिल्कुल पास में है, तब भी चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए? होली पर्व को लेकर हाल ही में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी थी, लेकिन हकीकत में सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है, यह घटना खुद बयान कर रही है।स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि चौकी के पास ही दुकानों में चोरी होने लगे तो आम लोग किस पर भरोसा करें। व्यापारियों ने रात गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Loading

Latest News

झाड़ियों में घायल अवस्था में मिला युवक, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक मुकेश कंवर की मौत हो...

More Articles Like This