दुर्गंध से मुड़ापार मार्ग से गुजरना तक मुश्किल, मछली मार्केट लालघाट शिफ्ट फिर भी नहीं सुधरे हालात
कोरबा। मुड़ापार के बाजार क्षेत्र में मांस और मछली के विक्रय और उसके बाद कचरा को आसपास में फेंक देने के कारण रिहायशी क्षेत्र की समस्या बढ़ गई हैं। यहां की आबादी कई समस्याओं से घिरी हुई है। लोग चाहते हैं कि इस क्षेत्र से यह व्यवसाय बंद होना चाहिए। मुड़ापार मार्ग से गुजरना तक दुभर है।मछली मार्केट को लालघाट शिफ्ट करने के बाद भी समस्या बनी हुई है।वर्ष के 12 महीने में मुड़ापार बाजार के आसपास माहौल काफी घातक रहता है। बाजार अंदर तक लगने वाली मांस मछली की दुकाने और वहां से उठती दुर्गंध आम लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। इस स्थिति में नाक को ढकना भी बहुत ज्यादा कारगर नहीं हो पा रहा है। लोगों ने बताया कि कई प्रकार की समस्याएं से जूझना पड़ रहा है अब तो हालात ऐसे हो गए हैं कि परिचित और रिश्तेदार उनके यहां आने से बच रहे है।नगर निगम के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में बाजारों को व्यवस्थित करने की कोशिश की जा रही हैं और लगातार दावे भी किए जा रहे हैं। मुड़ापार की आबादी चाहती है कि जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस इलाके से उन दुकानों को स्थाई रूप से हटा दिया जाना चाहिए जिनके कारण समस्या पैदा हो रही है। अपशिष्ट को सडक़ किनारे फेंक देने से तेज दुर्गंध उठ रही है। मांस खाने गिद्धों का झुंड यहां देखा जा सकता है।
![]()




























