Friday, February 6, 2026

दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

Must Read

दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

कोरबा। दुष्कर्म के एक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी युवक को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाया है। उस पर हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है। घटना फरवरी 2023 की बताई जा रही है। कोरबा में रहने वाले एक युवती अपनी सहेली के साथ कनकी मेला गई थी। मेले में उसकी मुलाकात चंदन विश्वकर्मा नाम के युवक से हुई थी। दोनों एक-दूसरे से बातें करने लगे थे। युवक का युवती के घर आना-जाना भी था। मार्च 2023 को युवती घर में अकेली थी। इस बीच चंदन उसके घर पहुंच गया। उसने लडक़ी से जोर जबरदस्ती का संबंध बनाया और घटना की जानकारी परिवार वालों को देने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी लडक़ी ने कई दिनों तक परिवार से जानकारी छिपाई। इस बीच युवक उसे परेशान करता रहा कि घटना की जानकारी माता-पिता को दी। पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इसकी सुनवाई कोरबा के फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी। न्यायाधीश ने चंदन को दोषी ठहराते हुए 10 साल कैद में रखने की सजा सुनाया।

Loading

Latest News

न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग के 3 अधिकारी गिरफ्तार,सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ से जुड़ा है मामला

कोरबा। सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ करने के मामले में राजस्व विभाग के 3 अधिकारी जेल भेजे गए हैं। भूषण...

More Articles Like This