देव तालाब में हुई महाआरती, छात्रों ने सीखा शंखनाद

Must Read

देव तालाब में हुई महाआरती, छात्रों ने सीखा शंखनाद

कोरबा। कोरबा-पश्चिम क्षेत्र दीपका में गंगा महाआरती की तर्ज पर प्रगति नगर के देव सरोवर छठ तालाब की पूजा व आरती और छात्रों का शंखनाद आकर्षण का केंद्र बना रहा। टीम चरक के श्रवण तिवारी, टिकन सिंह बघेल, प्रशांत मिश्रा के मार्गदर्शन में सरस्वती शिशु मंदिर, देव पब्लिक स्कूल, कलचुरी पब्लिक स्कूल और सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शंखनाद सीखे। गंगा महाआरती की तर्ज पर देव तालाब की महाआरती के दौरान शंखनाद से मंत्रमुग्ध कर दिया। बड़ी संख्या में लोग देव तालाब की महाआरती में शामिल हुए। टीम चरक धर्म संवाहक धर्म सेना के तत्वावधान में रामलला मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के पहली वर्षगांठ के खास मौके पर देव तालाब दीपका एरिया के महाप्रबंधक संजय कुमार मिश्रा, परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार, खान प्रबंधक प्रशांत कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

वीडियो बनाकर सुसाइड करने के मामले में सच आया सामने, पुलिस ने नहीं, युवती के भाई ने फर्जी पुलिस बनकर युवक को चौकी बुलाया...

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की शाम वीडियो बनाकर सुसाइड कर लेने के मामले में जिस...

More Articles Like This